फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शराबी पतियों से तंग आकर महिलाओं ने खोला मोर्चा, हाथों में डंडे लेकर ठेके पहुंचीं, दुकानदार को दौड़ाया

Sun, 26 Feb 2023 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराबी पतियों से तंग आकर महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हाथों में डंडे लेकर पहुंची महिलाएं - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराबी पतियों से तंग आकर महिलाओं ने  शराब की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर दुकानदार को दौड़ा दिया लिया।
विज्ञापन


थाना हीमपुर दीपा के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर कला की महिलाओं ने हाथो में डंडे लेकर शराब बंद कराने को लेकर गांव से 500 मीटर दूर स्थित शराब की दुकान पर पहुंचकर दुकान के बाहर से डंडाला लगाकर  सेल्समैन रणवीर को शराब न बेचने का कहा और वहां से दुकान हटाकर कहीं और ले जाने की सलाह दी वहीं दूसरी ओर यदि दुकान पर कोई शराब खरीदने पहुंच रहा था तो महिलाएं लाठी-डंडों से उन्हें खदेड़ रही थी l

महिला सीमा देवी, सुमन देवी, मीरा, रमन ,गंगो ,राजेश्वरी, इंद्रो देवी, ओमवती देवी दर्जनों महिलाओं ने अपने पतियों पर शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शराब की दुकान बंद हो जाए तो गांव में न तो चोरी होगी ना भैंस खुलेगी और ना ही मोटर चोरी होगी l  
विज्ञापन


शराब के पैसे न होने पर ही यह लोग अपराध कर बैठते हैं l  महिलाओं ने शराब बंद न करने को लेकर और दुकान को यहां से हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी वही महिलाओं ने दुकान बंद कराने  को लेकर जमकर हंगामा किया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें