बिजनौर। स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच अब बिजनौर को नौ नई एंबुलेंस मिल गई हैं।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंकित अग्रवाल ने नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर और नारियल फोड़कर रवाना किया। सभी एंबुलेंस अपने तय स्थान पर संचालित होंगी। जिसके चलते नई एंबुलेंस को सीएचसी, पीएचसी के लिए भेज दिया है। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के तहत स्वास्थ्य विभाग को नौ नई एंबुलेंस मिली हैं। जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ मिलेगा। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि लोगों को एंबुलेंस सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण मानक के अनुरूप लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।