फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोली मारकर किया नीलगाय का शिकार, केस दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। गांव टीमला के जंगल में शिकारियों ने एक नीलगाय को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। शिकारी नीलगाय के मांस को गाड़ी में भरकर ले गए। नील गाय के अवशेष मिले हैं। हिन्दू संगठनों ने इस पर रोष जताया है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर बरामद अवशेष को गड्ढे में दबा दिया गया।
विज्ञापन

चंदक पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव टीमला निवासी जितेंद्र राजपूत का गांव के पास ही सड़क किनारे खेत है। शनिवार की सुबह जितेंद्र अपने खेत पर पहुंचा तो गेहूं के खेत में नीलगाय के अवशेष और खाल पड़ी मिली। मौके पर पड़ी खाल में एक खोखा कारतूस भी धंसा मिला। इससे अनुमान लगाया गया कि आरोपियों ने गोली मारकर शिकार किया है। इसके बाद मांस को गाड़ी में भरकर ले गए। खेत में गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण एकत्र हो गए। साथ ही पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।
वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम और मंडावर थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई l रेंजर महेश गौतम ने बताया कि नीलगाय के अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कारतूस की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें