फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: लखनऊ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान गिरफ्तार, मतदान के दौरान प्रत्याशियों में हुई थी मारपीट

Thu, 11 May 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Nikay Chunav : बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। चार मई को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान लखनऊ पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार हुआ है। चार मई को मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तभी से शेरबाज पठान फरार चल रहे थे। शेरबाज पठान की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी रामअर्ज ने की। उधर, थाना प्रभारी चांदपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


थाना नूरपुर के वरिष्ठ उप-निरीक्षक के नेतृत्व में चार सदस्य पुलिस टीम कल से लखनऊ में डेरा डाले हुए थी। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय के पास 1:56 बजे जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। उस समय शेरवाज पठान पार्टी कार्यालय के पास एक पान की दुकान पर पान खाने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: बागपत में पुलिस पर हमला, मेरठ में भिड़े भाजपा-निर्दलीय समर्थक भिड़े, कई हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आज गिरफ्तारी नहीं होती तो कांग्रेश जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लग सकती थी। क्योंकि गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। आखरी वक्त पर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बिजनौर पुलिस की टीम उन्हें लखनऊ में स्थित पास के थाने में लेकर पहुंची, जहां से कोर्ट ले जाया गया। फिलहाल कोर्ट से रिमांड पर लेकर बिजनौर के लिए पुलिस टीम रवाना होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav 2023: 90 साल की जमीला ने चारपाई पर पहुंचकर डाला वोट, तस्वीरों में देखें मतदान का उत्साह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें