फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - बीएसएनल दो दशक पूर्व खरीदी जमीन को बेचेगा

Thu, 11 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में दिल्ली से आई टीम का स्वागत करते बीएसएनएल अ​धिकारी।
विज्ञापन
- दिल्ली से पहुंची बीएसएनएल भवन कार्य की टीम, जमीन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो-10एनजेडबी02आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बीएसएनएल ने विभागीय कार्य विस्तार और आवास निर्माण के लिए दो दशक पूर्व खरीदी भूमि को बेचने का फैसला किया है। दिल्ली मुख्यालय से आए अधिकारियों ने विभाग की जमीन का निरीक्षण कर विक्रय संबंधी मामलों का जायजा लिया।
दिल्ली से आई बीएसएनल की टीम के भवन कार्य विभाग के मुख्य महाप्रबंधक परमेश्वरी दयाल, महाप्रबंधक पंकज मिश्रा, मुख्य अभियंता सिविल पश्चिमी जोन देवी प्रसाद, अधीक्षण अभियंता सिविल दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता सिविल अरुण आत्रेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ दो दशक पूर्व बीएसएनएल द्वारा खरीदी गई हाईवे किनारे भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बीएसएनएल ने हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी पुल के निकट विभागीय कार्य विस्तारीकरण और कर्मचारियों के भवन निर्माण के लिए करीब दो दशक पूर्व चार हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। विभाग ने 3800 वर्ग मीटर जमीन को विक्रय करने का फैसला लिया है। दिल्ली से आए अधिकारियों ने बीएसएनएल के एजीएम हरेंद्र पाल सिंह, एसडीओ जय प्रकाश सिंह, जेटीओ जितेंद्र कुमार, जेई अविनाश भटनागर, विभागीय कर्मचारियों और क्षेत्रीय नागरिकों से भूमि विक्रय और बीएसएनल सेवाओं संबंधी मामलों के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन


बीएसएनएल अगले साल उपलब्ध कराएगा 5जी सेवा
बीएसएनएल की टेलीफोन व्यवस्थाओं के प्रति विभाग की उदासीनता और निजीकरण प्रक्रिया के तहत बीएसएनएल की नजीबाबाद सहित देशभर में कीमती जमीनें बेचे जाने का दिल्ली से आए अधिकारियों के सामने मुद्दा उठा। भवन कार्य विभाग के मुख्य महाप्रबंधक परमेश्वरी दयाल ने स्पष्ट किया कि बीएसएनएल स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं के विकसित होने के साथ 4जी का विस्तारीकरण किया जा रहा है। बीएसएनएल एक वर्ष बाद 5जी देशवासियों को उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान देवेंद्र कुमार एड., केशव कुमार, मो. इस्लाम सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें