फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: बिजनौर में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, हंगामा के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Sat, 13 May 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Nikay Chunav 2023 : बिजनौर में मतगणना स्थल पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मतगणना स्थल पर सपा उम्मीदवार के पति और भाजपा उम्मीदवार के एजेंट के बीच धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, थप्पड़ जड़ दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, हंगामा होने पर पुलिस ने तुरंत ही मामले को शांत करा दिया। वहीं सपा उम्मीदवार के पति को अलग ले जाकर बैठा दिया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में करीब पांच बजे मतगणना के दौरान सपा उम्मीदवार स्वाति वीरा महाजन के पति और भाजपा उम्मीदवार इंदिरा सिंह के एजेंट के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। दोनों ही पक्षों के कई-कई एजेंट मौके पर जमा हो गए। जिनमें धक्का-मुक्की और गाली गलौज होने लगी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result Live: बिजनौर में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, मेरठ में ओवैसी के समर्थकों का विशाल जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी ने सपा उम्मीदवार के पति को थप्पड़ भी जड़ दिया। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को हड़काते हुए शांत किया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Nikay Chunav Result: सहारनपुर में भाजपा की बड़ी जीत, आठ हजार वोटों से जीते डॉ. अजय कुमार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें