फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह कराकर ही रहूंगी

Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के अफजलगढ़ थाने के एक गांव में प्रेमी ने प्रेमिका से निकाह करने से इनकार तो कर दिया। लेकिन यह इनकार प्रेमी पक्ष पर भारी पड़ गया। प्रेमिका सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि जब तक प्रेमी उससे निकाह नहीं करेगा। वह न तो यहां से जाएगी और न ही शांत बैठेगी। प्रेमिका की जिद के बाद अब बिरादरी के लोग दोनों परिवारों में किसी तरह सुलह कराने की जद्दोजहद कर रहे हैं। दोनों ही परिवार अभी पुलिस तक मामला पहुंचाने से बच रहे हैं।

क्षेत्र के एक गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव में एक युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे से निकाह करने की कसम खा रखी थी। मगर, इसी बीच युवक के परिजनों ने प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह कर दिया।
विज्ञापन


जब प्रेेमिका को इसका पता लगा तो वह प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने भी जिद पकड़ ली है कि निकाह होने तक वह प्रेमी के घर से नहीं जाएगी। उसकी इस चेतावनी के बाद युवक पक्ष के परिजन चिंता में हैं। 

युवक का परिवार और अन्य लोग प्रेमिका और उसके परिजनों को मनाने में लगे हैं। लेकिन प्रेमिका का कहना है कि उसने प्यार के साथ ही शादी का भरोसा दिलाया था। अब वह उसे दगा नहीं दे सकता है। इस मामले में कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है। यदि तहरीर आएगी तो पुलिस जांच कराकर ही आगे की कार्रवाई करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें