बिजनौर में उत्तराखंड बॉर्डर पर चैकिंग करती पुलिस।
- निकाय चुनाव को लेकर बढ़ती जा रही है सतर्कता वाहनों के लिए गई तलाशी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही पुलिस की सतर्कता भी बढ़ गई है। इसी क्रम में खासकर उत्तराखंड बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस ने चेकिंग करते हुए वाहनों की तलाशी ली। उधर मंडावर में बनाए गए 25 बूथ पर भी पुलिस ने तैयारियों को परखा।
सोमवार की देर शाम सीओ सिटी अनिल कुमार और थाना इंचार्ज संजय कुमार ने हरिहर पुलिस चौकी के सामने बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग कर यह देखा गया कि कहीं शराब या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु तो नहीं ढोई रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड सीमा पर बालावाली में भी सघन चेकिंग अभियान रात भर चलाया गया। वहीं मंगलवार को पुलिस ने कस्बे में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि मंडावर नगर पंचायत चुनाव में इस बार सात मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।सात मतदान केंद्रों में पच्चीस बूथ बनाए गए हैं।
मतदान केंद्र महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में छह बूथ बनाए गए हैं, मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय मंडावर प्रथम में भी छह बूथ बनाए गए हैं।मतदान केंद्र किसान सेवा सहकारी समिति में चार बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्र कन्या पाठशाला मंडावर प्रथम में दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्र प्रेमा सत्यवीरा इंटर कॉलेज में एक बूथ बनाया गया है। मतदान केंद्र एबीसी चिल्ड्रन स्कूल में छह बूथ बनाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय मंडावर द्वितीय में दो बूथ बनाए गए हैं। बात यदि मतदाताओं की की जाए तो नगर पंचायत चुनाव मंडावर में कुल 18892 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमें 6985 पुरुष मतदाता व 9207 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।