फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नव विवाहिता ने काशीरामपुर में लगाई फांसी

विज्ञापन
मंडावली-नीलम /फाइल फोटो
विज्ञापन
मंडावली /नजीबाबाद। गांव काशीरामपुर में नव विवाहिता नीलम ने फांसी लगाकर रविवार की रात आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

काशीरामपुर निवासी नितिन कुमार का दो माह पहले बढ़ापुर निवासी नीलम से विवाह हुआ था। नितिन की कैंसर पीड़ित मां जग्गो देवी की छह दिन पूर्व मृत्यु हुई थी। जग्गो देवी की 13 वीं रविवार को थी।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के नितिन की 22 वर्षीय पत्नी नीलम का शव पंखे से लटका मिला। आंख खुलने पर पति नितिन ने उसे फांसी पर लटके देखा।
सूचना मिलने पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से जानकारी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मृतक नीलम की मां मालवती और भाई राजा गांव पहुंचे। मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें