फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के जाल में घुट कर कर रुक गई नवजात की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्था के जाल में घुट कर-कर रुक गई नवजात की सांस
विज्ञापन

स्योहारा। शहर सीएचसी में प्रसव कराने के पूरे साधन व एमबीबीएस महिला चिकित्सक की कमी से एक प्रसूता की गोद सूनी रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नवजात की मौत गर्दन फंसने के कारण हुई है। समय रहते प्रसव के दौरान अगर प्रसव कराने के संपूर्ण साधन मौजूद होते तो नवजात आज अपनी मां के आंचल में लोरी सुन रहा होता। महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के कार्यवाई करने के लिए स्योहारा पुलिस व सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ बिजनौर को रिपोर्ट बना कर भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को ठाकुरद्वारा के मोहल्ला मनिहारान निवासी नौरीन जहां (22) पत्नी मिर्जा गालिब प्रसव पीड़ा होने पर 11:30 बजे सीएचसी पर भर्ती हुई थी। दोपहर 1:55 मिनट पर नौरीन जहां को प्रसव के दौरान मृत पुत्र पैदा हुआ था, जिस पर प्रसूता नौरीन जहां के पति मिर्जा गालिब ने महिला चिकित्सक रहमत जहां व मौजूद दो स्टाफ नर्सों पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मिर्जा गालिब का आरोप था कि प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक व दोनों स्टाफ नर्सों ने लापरवाही बरती है, जिस कारण उसके नवजात शिशु की मौत हुई है। पीड़ित पिता का कहना था कि जो उसकी पत्नी व बच्चे के साथ हुआ है वो किसी और के साथ न हो इसके लिए वह महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई करेगा। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर नवजात का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि नवजात शिशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत गर्दन फंसने के कारण हुई है। उनका कहना है कि महिला चिकित्सक पर कार्रवाई सीएमओ बिजनौर द्वारा जांच उपरांत होगी। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर का कहना है कि पूरे घटना क्रम की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें