437 आईटीआई प्रशिक्षणार्थी को बांटे टैबलेट
बिजनौर। युवाओं के लिए तकनीकी सशक्तीकरण योजना संचालित हैं। आईटीआई बिजनौर में 437 प्रशिक्षणार्थी को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित हुए। प्रशिक्षणार्थी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर टैबलेट मिलने पर खुश थे।
राजकीय आईटीआई बिजनौर में प्रधानाचार्य मंजुल मयंक की अध्यक्षता एवं प्रधान सहायक राकेश शर्मा के संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में सदर विधायक सूची मौसम चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट मौसम चौधरी संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि थे। राजकीय आईटीआई बिजनौर के 327 तथा राजकीय आईटीआई अफजलगढ़ के 110 प्रशिक्षणार्थी को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए गए। सदर विधायक सुची मौसम चौधरी ने कहां की प्रदेश सरकार ने कोरोना कॉल में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आए। कुछ युवक-युवती स्मार्टफोन के अभाव में नहीं कर पाए थे। शासन ने उनकी समस्या को समझा। टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना शुरू की।
एडवोकेट मौसम चौधरी ने कहा कि टैबलेट प्रशिक्षणार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी मददगार होगा। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर जरूरतमंद युवाओं को टैबलेट वितरित किया जाना सरकार की तरफ से उपहार है। प्रशिक्षणार्थी रक्षाबंधन कि पूर्व संध्या पर टैबलेट पाकर खुश थे। सनी तोमर, फोरमैन ओंकार सिंह, प्रह्लाद सिंह, यादराम सिंह, ज्योत्सना, अभय कुमार श्रीवास्तव, राहुल सिंह, नीरज कुमार शर्मा, अनुज यादव, योगेश कुमार, श्याम सिंह, मनोज कुमार, हरीश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, राकेश कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।