बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करती डीएम बी चंद्रकला।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम बी चंद्रकला ने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव के के मद्देनजर जिन मतदेय स्थलों पर 1500 से अधिक मतदाता है। उन मतदेय स्थलों को विभाजित करने के लिए मतदान केंद्रों पर अन्य मतदेय स्थलों के मतदाताओं को समायोजित किया जाएगा।
कलक्ट्रेट के सभा कक्ष में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि एक मतदान केंद्र पर एक ही मतदेय स्थल है। उसमें 1500 से अधिक मतदाता है उस मतदान केंद्र पर नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा। 19 से 21 जून को इस कार्य को पूरा करके 22 जून को मतदेय स्थल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में मान्या प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक बुलाई गई है। डीएम ने बताया कि बूथ लेबिल अधिकारी घर-घर जाकर डी- डुप्लीकेशन की सूची का 24 जून तक सत्यापन करेंगे। 27 जून तक निर्वाचन अधिकारी की ओर से चिह्नित मतदाताओं को नोटिस दिए जाएंगे। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर हैं। डीएम ने बताया कि आयोग द्वारा चिह्नित की गई 17 प्रकार की त्रुटियाें को 24 जून तक सही करने को कहा गया है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राम मूर्ति मिश्र भी मौजूद रहे।