फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में मिला मलेरिया का नया रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजनौर में इस साल अब तक सात मलेरिया रोगी मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में धीरे-धीरे मलेरिया रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले में एक नए मलेरिया रोगी की पुष्टि हुई। इसके बाद मलेरिया विभाग ने मरीज के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।

मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर के गांव असगरीपुर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति मलेरिया से ग्रसित मिला। जांच में पुष्टि होने के बाद उसने चिकित्सक से अपना इलाज कराया। इसके बाद मरीज स्वस्थ हो गया। बिजनौर में मलेरिया के सात रोगी मिल चुके हैं। वहीं डेंगू के तीन रोगी मिले हैं। डेंगू और मलेरिया के सभी मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया से ग्रसित मरीज में बुखार आना, सर्दी लगना, सिर और मांसपेशियों में दर्द होना, थकान, सीने में दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता का कहना है कि मलेरिया से ग्रसित मरीज के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया। परिवार में कोई अन्य बुखार का मरीज नहीं मिला। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई, छिड़काव और बुखार के रोगियों को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें