फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीन और सारंगी के साथ 1.34 लाख पोस्टकार्ड लेकर डाकघर पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बीन और सारंगी की धुन पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी टोकरियों में 1.34 लाख पोस्टकार्ड लेकर पैदल मार्च करते हुए डाकघर पहुंचे और डाक अधीक्षक को पोस्टकार्ड सौंप दिए। गंगा एक्सप्रेसवे समेत जिले अन्य मुद्दों को लेकर अब तक पांच लाख पोस्टकार्ड सीएम योगी आदित्यानाथ को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टकार्ड अभियान का समापन करने के लिए भाकियू जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही के नेतृत्व में किसानों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकाली, जो शिवाजीपुरम स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर मंडावर रोड, जजीचौक, शक्ति चौक होते हुए सिविल लाइन मार्ग से गुजरती हुई पोस्ट ऑफिस पहुंची। रैली में किसान अपने सिर पर टोकरी में पोस्टकार्ड रखकर चल रहे थे, जबकि आगे-आगे बिन, सारंगी और ढोल बजाते कलाकार चले। नितिन सिरोही ने बताया पोस्टकार्ड अभियान अक्तूबर माह में गंगा एक्सप्रेसवे, कृषि विश्वविद्यालय और नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि जैसे विषयों को लेकर शुरू किया गया था। चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 5 लाख पोस्टकार्ड सीएम को गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे आंदोलन को अब सोशल मीडिया पर नई दिशा दी जाएगी। जिसमें बिजनौर के युवाओं का सहयोग लिया जाएगा।
कार्यक्रम में बिन और सारंगी वादन दल का नेतृत्व राकेश प्रधान ने किया। रैली में नितेंद्र प्रधान, वीर सिंह डबास, उदयवीर सिंह, नौबहार सिंह, विजयपाल सिंह, हुकम सिंह, समरपाल सिंह, नदीम शेख, डैनी चौधरी, अंकुल कुमार, शुभम सिंह, कपिल, हिरदेस, महबूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें