फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिर में ईंट मारकर रेलवे कर्मी के भतीजे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक टकराने पर हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। बाइक टकराने के विवाद में एक युवक ने अपने साथी युवक के सिर पर ईंट से वार कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रेलवे कर्मी का भतीजा था।

रेलवे ट्रैकमैन अजय कुमार की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि उसके भतीजे 20 वर्षीय सोनू उर्फ गोलू के साथ आदर्शनगर निवासी योगेंद्र का बाइक टकराने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर योगेंद्र ने मारपीट की और उसके सिर पर ईंट से वार किया। इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि सोनू उर्फ गोलू को योगेंद्र ने ईंट मारी थी, जिससे उसकी मौत हुई है। सोनू अपने संबंधी आदर्शनगर निवासी रेलवे कर्मी अजय कुमार के यहां रह रहा था। आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें