फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रात भर झाड़ियों में बेहोश पड़ा रहा घायल युवक, सुबह मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिर गई थी
विज्ञापन

युवक घायल होकर हो गया था बेहोश, सुबह पुलिस के पहुंचने पर मृत मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। अस्पताल में भर्ती बीमार सास की तीमारदारी करके लौट रहे युवक की बाइक शनिवार की रात हाईवे पर अनियंत्रित होकर झाडि़यों में गिर गई। रातभर बेहोशी की हालत में वह सड़क किनारे पड़ा रहा। रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार की सुबह साढ़े सात बजे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान अनिल (35) पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम मोचीपुरा थाना किरतपुर के रूप में हुई। दरोगा संदीप मलिक ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनिल की सास बीमार है, जो बिजनौर के एक अस्पताल में भर्ती है। अनिल पत्नी को लेकर सास की तीमारदारी करने अस्पताल गया था। पत्नी को अस्पताल में ही छोड़कर वह अकेला गांव लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें