-अलग-अलग खेलों आयोजित हुई प्रतियोगिता
-प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसीबिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में कड्डी का फाइनल मैच नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीता। इसके अलावा अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को स्टेडियम में बालक वर्ग के खो-खो सेमीफाइनल मैच डीएवी स्कूल और नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीता। वहीं 800 मीटर दौड़ में पलक व राजा कुमार प्रथम, सागरिका व मयंक कुमार द्वितीय, दीप शिखा व रुद्राक्ष तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में अनमोल व सुहानी ने प्रथम, नितिन कुमार व गायू ने द्वितीय, आकाश व काव्या ने तृतीय स्थान पाया।
वहीं चक्का फेंक में मनू व शगुन ने प्रथम, अनु व सौरभ ने द्वितीय, कनूप्रिया व अनमोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि गोला फेंक में मनू व अनमोल प्रथम, प्रिया व हर्षित द्वितीय, राधिका व आकाश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वालीबॉल प्रतियोगिता में भी अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।