बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग में छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया। इसमें बीएससी होम साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा मिस फेयरवेल बनी। वहीं एमएससी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रीशियन में द्वितीय वर्ष की छात्रा शाजिया बानो मिस फेयरवेल चुनी गई।
शनिवार को कृष्णा कॉलेज बिजनौर के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या डाॅ. सीमा शर्मा ने किया। इसके बाद छात्राओं सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन लिया।
एमएससी अंतिम वर्ष तथा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राओं ने रैम्प वाॅक प्रस्तुत किया। मिस फेयरवेल प्रतयोगिता में बीएससी होम साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा मिस फेयरवेल बनी और एमएससी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रीशियन में द्वितीय वर्ष की छात्रा शाजिया बानो मिस फेयरवेल बनी। मिस पर्सनेलेटी प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की अलीशा व एमएससी द्वितीय वर्ष की प्रेरणा विजयी रहीं। कॉस्टयूम प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की ईशा व एमएससी द्वितीय वर्ष की हिमानी विजयी रहीं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षा डॉ. शालिनी शर्मा व अन्य प्रवक्ताओं नेहा बब्बर, आयशा, सीमा, ज्योति, नीतू आदि मौजूद रहीं।
- शत प्रतिशत रहा एलएलबी के छठे सेमेस्टर का परीक्षाफल
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ बिजनौर के एलएलबी षष्टम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार राठौर ने बताया कि एलएलबी षष्टम सेमेस्टर में अदिति चोपड़ा ने प्रथम, प्रमोद ने द्वितीय तथा महक भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय परिवार इन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।
कृष्णा कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. परवेज अहमद खां ने सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कृष्णा कॉलेज का परिणाम सदैव ही अत्युत्त्म रहा है।
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में फेयरवेल पार्टी में चुनी गई मिस फेयरवेल को सम्मानित करते अतिथिगण।