फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शपथ लेने नहीं पहुंचीं जीनत पठान, 25 सभासदों ने ली शपथ

Sat, 27 May 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर नगरपालिका परिसर में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित सभासद।
विज्ञापन
- आयोग के निर्देशानुसार होगा अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार
चांदपुर (बिजनौर)। नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चेयरपर्सन जीनत पठान शपथ लेने नहीं पहुंचीं। एसडीएम रितु रानी ने 09 महिलाओं सहित 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में शहर की सरकार के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीनत पठान नहीं पहुंचीं। एसडीएम रितु रानी ने नवनिर्वाचित 25 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभासदों में कैसर, रॉयल उर्फ निशा, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद शाहनवाज, नौशाद अहमद, ओम प्रकाश सैनी, मोहम्मद आजिम, एकता, खुर्शीदा, परवेज आलम, श्वेता शर्मा, शहनाज परवीन, नरेश सिंह, केहफूलवरा, रमेश कुमार, नसरीन, मोहम्मद गाजी, मोहम्मद परवेज, फिजाउर रहमान, अनवार उल हक, इरशाद, राकेश कुमार, महताब जहां, जाकिर जहां शामिल रहे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार पूरी तरह सतर्क रहे। अपनी भारी पुलिस फोर्स के साथ नगरपालिका परिसर व बाहर पूरी तरह से डटे रहे। शपथ ग्रहण समारोह में नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा, जेई उमेश बाबू सहित स्टाफ मौजूद रहा।

अब आयोग के निर्देशानुसार होगी शपथ : एसडीएम
नगरपालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीनत पठान का शामिल न होना चर्चा का विषय बना रहा। उपजिलाधिकारी रितु रानी ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीनत पठान को शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के लिए उनके आवास पर पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया था। आवास पर कोई नहीं मिला। बताया कि गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके अलावा वैधानिक रूप से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अब अध्यक्ष पद के लिए शपथ आयोग के निर्देशानुसार होगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी से मतदान के दिन हुआ था विवाद
चर्चा है कि नगरपालिका परिषद के मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान आदि के साथ हुए विवाद के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन व उनके पति शेरबाज पठान सहित अनेक लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। चर्चा है कि उसी कारण नवनिर्वाचित अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची होंगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार ने बताया कि पालिकाध्यक्ष जीनत पठान का कोर्ट से स्टे 15 मई तक होने की उन्हें जानकारी है। 16 मई को अगली सुनवाई थी। इसके बाद उन्हें स्टे हुआ या नहीं कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें