फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन

बिजनौर। आपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान की बैठक में दो सप्ताह के भीतर विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर काम कराने पर जोर रहा। विद्यालयों में चारदीवारी का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर डीएम ने जमकर फटकार लगाई।
सोमवार को कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिन स्कूलों में अभी तक चारदीवारी बनाने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है वह तत्काल से प्रारंभ करें। कुछ स्कूलों में अभी तक कार्य शुरू नहीं होने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिन विद्यालयों में फर्नीचर की कमी है, वहां पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि किसी भी समाज के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बिना अनुमति लिए प्रतिभाग नहीं करने पर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी चांदपुर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बीएसए जयकरण यादव ने ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत अभियान में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपरेशन कायाकल्प में जनपद बिजनौर चतुर्थ स्थान पर है। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, सीएमओ डॉ विजय कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें