फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला के उपचार में बरती जा रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी महिला के उपचार में बरती जा रही लापरवाही
विज्ञापन

बिजनौर । छह दिन पूर्व आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन तक पीड़िता दर्द से कराहती रही। आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे महिला की हालत बिगड़ती जा रही है।
नगीना तहसील के गांव जलालपुर सुल्तान निवासी राखी को छह दिन पूर्व जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलसी थी। सही उपचार नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। पीड़िता की सास प्रमोद ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता पांच दिन तक दर्द से कराह रही है। शनिवार को डाक्टर ने उसके शरीर पर पट्टी की है तथा यूरिन बैग लगाया। अस्पताल स्टाफ गीली चादर बदलने तक नहीं आता। आरोप है कि दवाई देने और ड्रिप हटाने के लिए भी स्टाफ रूम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई-कई दिन तक सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आता। बर्न वार्ड और शौचालय में बहुत गंदगी है।
विज्ञापन

पीड़िता की सास ने बताया कि चार माह पूर्व करंट लगने से उसके पुत्र की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे चार छोटे बच्चे छोड़ गया है। सबसे छोटा केवल चार माह का है। परिवार में कोई कमाने वाले नहीं है। अब पुत्रवधू झुलस गई। आर्थिक हालत कमजोर होने से बड़े अस्पताल में इलाज नहीं करा सकती। गांव वालों और रिश्तेदारों की मदद से गुजर बसर हो रही है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्साधीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला के उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला के उचित उपचार हेतु संबंधित चिकित्सक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें