फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ लापरवाही भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ लापरवाही भी बढ़ी
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र में जिस रफ्तार से कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से लोगों में इस महामारी के प्रति लापरवाही भी बढ़ रही है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने से भी बाज नहीं आ रहे है।
नगर के पवन कुमार ने बताया गया कि नगीना चौक पर हॉटस्पाट एरिया है। पुलिस कोतवाली के तीन दारोगा कोरोना पॉजिटिव होने से प्रशासन ने थाने के रास्तों को सील कर दिया है। फिर भी लोगों की आवाजाही जारी है। पुलिस की सख्ती का भी कोई असर नहीं है। थाने के बाहर प्रतिदिन लोगों की भीड़ लगती है। यह भीड़ मजदूरों की रहती है। जिस किसी को मजदूरों की जरूरत होती है तो वह अपने यहां ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार का कहना है कि लॉकडाउन में गली मोहल्लों के दुकान खुले रहते हैं मना करने पर उनपर कोई असर नहीं होता। जबकि उनका स्वयं का दायित्व है कि कम से कम लॉकडाउन में दुकान बंद रखे। उधर सुधीर कुमार गुप्ता बताते है कि हाईवे 74 पर केएम इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में अस्थाई प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी लगवाया गया है। सब्जी मंडी के बाहर छोले भटूरे, पूरी सब्जी बेचने वालों के ठेले लगे है। शिकायत के बाद भी रविवार को प्रशासन की ओर से इन्हें बंद नहीं कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया। वहीं शिक्षक जंग बहादुर सिंह का कहना है कि यदि लोगों ने आदेशों का पालन करने में रुचि नहीं ली तो स्थिती और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें