फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बदहाल है नींदडू-पाडली मांडू बसेड़ा मार्ग, सफर मुश्किल

Thu, 28 Dec 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करने में किसानों को आ रही भारी दिक्कत, गन्ने से लदे वाहनों के टायरों में पंचर और टूट रहे एक्सल
विज्ञापन

धामपुर। नींदडू-पाडली मांडूू, बसेड़ा खुर्द मार्ग कई सालों से बदहाल पड़ा है। लोगों का कहना है कि वह कई बार शासन-प्रशासन से बदहाल मार्ग को बनवाने की मांग कर चुके हैं। पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। लोगों का इस मार्ग से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। गन्ने से लदे वाहनों के पहियों में आए दिन पंचर होने से किसानों को गन्ने की आपूर्ति करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। वाहन तो क्या इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
भाकियू टिकैत गुट के पूर्व तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहना है कि इस मार्ग की लंबाई करीब 12 किमी है। इस मार्ग से मटौरामान, मटौरान दर्घा, हथाई शेख, पाडली मांडू, उमरी, खदाना, सरकथलमाधो, भटियाना खुशहालपुर, नवादा, खदाना आदि कई गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बन रहता है। सबसे बड़ी बात है कि इन दिनों गन्ने की सीजन चल रहा है। अधिकांश किसानों की ओर से गन्ने को वाहनों से चीनी मिल को आपूर्ति की जाती है। इस मार्ग के बदहाल होने से किसानों के सामने गन्ने को मिल को आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। आए दिन मार्ग में गहरे गड्ढे के होने से ट्रैक्टर और ट्रालियों के पहियों में पंचर हो रहे हैं, या फिर एक्सल टूट रहे हैं। ऐसे में किसानों को भारी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पाडली के प्रदीप कुमार का कहना है कि उनके गांव से लेकर उमरी गांव तक के मार्ग की भी ऐसी स्थिति बनी है। जिला पंचायत सदस्य डाॅ. रफत अहमद का कहना है कि कई बार मार्ग को ठीक कराने की मांग की। पर किसी ने आज तक सुनवाई नहीं की। गांव नवादा के हेमंत कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर कंडूला नदी का रपटा है। जिस पर पुल बनाने की कई बार मांग की। पर आज तक समस्या का निदान नहीं हुुआ।


- मामला संज्ञान में आया है, निदान का प्रयास होगा

नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरीशचंद का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। वह डीएम से वार्ता कर जल्द निदान कराने का प्रयास करेंगे।
- समस्या का जल्द निदान कराएंगे
विधायक अशोक राणा का कहना है कि प्रदेश के सीएम से मिल कर बदहाल मार्ग को जल्द ठीक कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें