बिजनौर के कस्बा झालू में युवक के गोली मारकर आत्महत्या करने के बाद परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
बिजनौर, झालू। झालू के मोहल्ला महाजनान निवासी बेल्डिंग करने वाले एक युवक ने अपने सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ सिटी, थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के महाजनान निवासी मंजूर अहमद उर्फ गुड्डा (35) पुत्र अब्दुल वहीद ने नूरपुर में बैल्डिंग की दुकान खोल रखी थी। उसने नूरपुर में ही रहने के लिए कमरा ले रखा था। वह एक दिन पूर्व अपने घर आया था। बृहस्पतिवार की शाम मंजूर ने घर में ही अपने सीने में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संग्राम सिंह व थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक मंजूर अहमद के भाई द्वारा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी अंजुम परवीन व उसकी पत्नी निशात परवीन घर पर मौजूद थे। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।