फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी ने शूटिंग रजत पदक जीता

विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली नींदडू के गांव मानपुर शिवपुरी की हिमानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नींदडू़। मानपुर शिवपुरी निवासी डॉ. हिमानी सिंह ने नोएडा में चल रही 43वीं ऑल यूपी 50 मीटर थ्री पोजिशन शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर गांव व जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

ग्राम मानपुर शिवपुरी निवासी भूपेंद्र सिंह बाटा की होनहार पुत्री डॉ. हिमानी सिंह को करीब सात वर्ष पहले शूटिंग का शोक लगा था। इसके बाद से वह ऑल इंडिया व ऑल यूपी स्माल बोर राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करती रही हैं। 26 फरवरी से पांच मार्च 2021 तक नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम नोएडा में आयोजित 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए डॉ. हिमानी सिंह ने 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल में सिल्वर मेडल हासिल कर गांव मानपुर शिवपुरी और जिला बिजनौर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लगभग 3500 शूटरों ने भाग लिया था। छह बार राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। वह यूपी टीम में द्वितीय स्थान पर हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई कर चुकी डॉ. हिमानी सिंह को खेल के साथ पढ़ाई का भी शौक है। वह बायोटेक में पीएचडी एवं वर्तमान में आरडी मेमोरियल डिग्री कॉलेज मानपुर शिवपुरी में प्रधानाचार्य के पद पर हैं। डॉ. हिमानी की इस उपलब्धि पर परीक्षित कुमार व रवेंद्र कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें