नांगलसोती। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दंगल में रविवार को हुए मुकाबलों में कई पहलवानों ने कुश्ती में जीत हासिल की।
नांगलसोती बस स्टैंड पर आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सौफतपुर निवासी कपिल ने जीतपुर निवासी हर्ष को हराया।
वहीं, जीतपुर निवासी कपिल ने पूरनपुर निवासी आकाश को और नांगल निवासी आदिल ने बिजनौर स्टेडियम निवासी राहुल को हरा दिया।
नांगल निवासी समर सिंह ने बिजनौर स्टेडियम निवासी विशाल को कुश्ती में परास्त किया। छोटू चमरौला, दीपक स्टेडियम बिजनौर, प्रेमराज स्टेडियम फिरोज नांगल, ब्रिज स्टेडियम बिजनौर और रामबहादुर नांगल के बीच कुश्ती के मुकाबले बराबरी पर रहे।
आयोजन पहलवान अभयराम, पहलवान डोरी सिंह, पहलवान मंगू सिंह और वीर सिंह की देखरेख में हुआ।