जलालाबाद में जामा मस्जिद पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
लॉकडाउन में घर पर ही पढ़ी नमाज
जलालाबाद/नजीबाबाद। लॉकडाउन के चलते अधिकांश मस्जिदों पर ताले लटके हैं। मस्जिदों से सिर्फ अजान दी जा रही है। मुस्लिमों ने जुमे के दिन घर पर ही जौहर की नमाज पढ़ी और कोरोना से मुल्क और दुनिया को निजात दिलाने की दुआ मांगी।
लॉकडाउन के अनुपालन में मस्जिदों में नमाज पूरी तरह से बंद है। अधिकांश मस्जिदों में ताले लटके हैं। अजान के लिए ही कुछ मस्जिदों के ताले खुलते हैं। जुमे पर मुस्लिमों ने अपने-अपने घरों पर जौहर की नमाज अदा की। जलालाबाद की जामा मस्जिद पर ताला लगा हुआ था। इसके वावजूद जुमे की नमाज के समय जामा मस्जिद के सामने पुलिसकर्मी तैनात रहे।