फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद- तोल कांटों का टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर और किसान सहकारी चीनी मिल के तोल कांटों का निरीक्षण किया। तोल कांटों पर गन्ना लेकर आए वाहनों की तोल संबंधी जांच की गई।
विज्ञापन

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव डॉ. वीके शुक्ल, बाट-माप निरीक्षण दीप्ति श्रीवास्तव, खांडसारी अधिकारी कैलाश पटेल के साथ गन्ना क्रय केंद्र के तोल कांटों की जांच की। एसडीएम ने मंडवली के तोल कांटे ए और बी पर पहुंचकर घटतौली से संबंधित जांच की। टीम ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गेट तोल कांटे का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने तोल कांटों पर जांच के लिए अपना वाहन और गन्ना लेकर आए किसानों के वाहनों के वजन कम और ज्यादा कर कांटे की गुणवत्ता परखी। एसडीएम ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हो चुका है, समय-समय पर तोल कांटों का निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें