फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद चीनी मिल को मिला राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद को मिला राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार
विज्ञापन


नजीबाबाद। राष्ट्रीय सहकारी शुगर कारखाना संघ दिल्ली ने किसान सहकारी चीनी मिल को तकनीकी क्षेत्र में राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किया। चीनी मिल को इससे पूर्व करीब डेढ़ दर्जन से अधिक राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिल चुके हैं।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद को पेराई सत्र 2022-23 के लिए तकनीकी क्षेत्र में राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिला है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र सभागार में आयोजित समारोह में चीनी मिल संघ के एमडी विनीत कुमार, प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह की टीम को तकनीकी पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद पहुंचने पर चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिलने का श्रेय मिल प्रबंधन के अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों को दिया। इस अवसर पर चीनी मिल की ओर से मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, मुख्य रसायन विद राधेश्याम गुप्ता, मुख्य गन्ना अधिकारी आकाश तिवारी, विवेक यादव, राजेंद्र सिंह, आलोक कुमार, अनिल बंसल, हृदयेश कुमार, अजित यादव, केशव देव सहित मिल के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें