फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से बुधवार को बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न, नरसंहार, बलात्कार व लूटपाट की हो रही घटनाओं के विरोध में नगर में जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रितु रानी को सौपा। हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डाॅ. एनपी सिंह ने भारत सरकार से अपील की कि वह हिन्दुओं पर हो रहे हमलों, उत्पीड़न को रोकने के लिए अतिशीघ्र कूटनीतिक उपायों के चलते शांति सेना भेजे। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर एनपी सिंह, पंकज वर्मा, आशीष राजपूत, महंत राहुल अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, भूपेंद्र सिंह , डीएस चौहान ,अरुण प्रताप सिंह,डॉक्टर आदित्य अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, दीप सौरभ ,उदित जैन, डाॅ. रश्मि, एश्वर्या चौधरी, अनीता चौहान, मीनू सिसौदिया, मिथिलेश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें