फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खनन वाहनों से वसूली में फंसा नजीबाबाद एसडीएम का चालक

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एक ओर शासन और प्रशासन खनन में ईमानदारी से काम करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अफसरों के चालक और कर्मचारी वसूली के खेल में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला नजीबाबाद से सामने आया है। जिसमें नजीबाबाद एसडीएम का चालक खनन वाहनों से एंट्री वसूली की बात एक ऑडियो में कर रहा है। वह खनन वाहन स्वामियों को पैसा न जमा करने पर कार्रवाई कराने की धमकी भी देता सुना जा रहा है। ऑडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने उसे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
एसडीएम संजय कुमार बंसल के चालक राधेश्याम द्वारा किसी डंपर स्वामी से वाहन की एंट्री जमा कराने के लिए दबाव बनाने का एक ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में एसडीएम का चालक कई लोगों के नाम लेकर एंट्री जमा कराने और एक व्यक्ति द्वारा एंट्री जमा नहीं करने पर उसके खिलाफ एसडीएम से कार्रवाई कराने की धमकी दे रहा है। चालक द्वारा एंट्री के नाम पर ली गई धनराशि तहसीलदार, पटवारी आदि को दिए जाने की भी बात ऑडियो में कही गई है।
विज्ञापन

जिस व्यक्ति से चालक की वार्ता का ऑडियो जारी हुआ है उसमें भी चालक द्वारा मांगी गई धनराशि के संबंध में कहा गया है कि एक डंपर पर करीब तीन हजार रुपये की बचत होती है। बचत से कई गुना अधिक धनराशि संभव नहीं है। चालक का तर्क है कि एक रवन्ने पर कई फेरे डंपर करते हैं। एसडीएम के चालक द्वारा खनन वाहन स्वामियों से एंट्री के नाम पर धनराशि वसूलने का ऑडियो वायरल होने से प्रशासनिक कर्मचारियों में हड़कंप है।
- वाहनों का पीछा भी करते हैं कर्मचारी, अफसर मौन
ऑडियो में एसडीएम का चालक खनन वाहनों का पीछा करने की बात भी कह रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि एक अफसर का चालक भला कैसे अपना काम छोड़कर वाहनों के पीछे घूम सकता है। कौन सी गाड़ी कितने चक्कर लगा रही है, इसका भी हिसाब-किताब उसके पास है। ऑडियो में उसने किस-किसके द्वारा एंट्री जमा हुई, उसके भी नाम लिए हैं। वहीं दूसरी ओर अफसर अपने ही चालक की इस करतूत की जानकारी तक न होने का दावा करते दिख रहे हैं।


- मैं अवकाश पर हूं, मामला संज्ञान में आया है। जिलास्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिस व्यक्ति से चालक की बातचीत हो रही है। उसकी जानकारी की जा रही है। चालक को हटा दिया गया है। - संजय बंसल, एसडीएम, नजीबाबाद।
विज्ञापन

- एसडीएम के चालक से संबंधित ऑडियो सुनी है। उसे वहां से हटाया जा रहा है और मुख्यालय से संबद्ध करने की कार्रवाई हो रही है। जिस व्यक्ति से चालक की वार्ता हुई है उसका पता लगाया जा रहा है। चालक को नोटिस जारी कर जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। - अंकित अग्रवाल, जिलाधिकारी, बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें