नजीबाबाद के युवक की गुप्तकाशी में मौत
नजीबाबाद। उत्तराखंड के गुप्तकाशी में राज का काम करते समय गिरने से नजीबाबाद के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नजीबाद की मोहल्ला मुगलूशाह निवासी परिवार का युवक अनीस अहमद उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्त काशी में राज का काम करता था। बृहस्पतिवार को काम करते समय अचानक अनीस ऊंचाई से गिर गया। गंभीर चोटें आने उसकी मौके पर मौत हो गई। अनीस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को अनीस शव नजीबाबाद पहुंचा। देर शाम उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।