‘रुचि एवं योग्यता के आधार पर चुनें विषय’
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। गुलशन मेमोरिया एवं समर निश्चल ने कक्षा दस एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बच्चे अपनी रुचि व योग्यता के अनुसार विषयों का चुनाव करें। कॅरियर चुनने के समय किन सावधानियों को बरतना चाहिए इसके बारे में भी बताया। भविष्य निर्माण के लिए सभी विषयों में अपार संभावनाएं हैं। कक्षा ग्यारह में विषयों का चुनाव करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। बारहवीं कक्षा के बाद योग्यता एवं रुचि के अनुसार कैरियर चुनने की सलाह दी। विद्यालय परिवार की ओर से विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया गया।