फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 करोड़ से होगा नजीबाबाद-नगीना मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
नजीबाबाद- नगीना मार्ग, जिसका होगा चौड़ीकरण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद-बुंदकी-नगीना मार्ग का चौड़ीकरण और सुधरीकरण 31 करोड़ रुपये की लागत से होगा। केंद्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू होने की संभावना है। चौड़ीकरण और सुधरीकरण योजना में नजीबाबाद-बुंदकी-नगीना मार्ग को सात मीटर चौड़ा कराया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी छोड़ी जाएगी। फिलहाल यह मार्ग पांच मीटर चौड़ा है। हाल ही में लोनिवि ने इस मार्ग पर एक पुलिया का निर्माण कराया है।
लोनिवि के एई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कार्य योजना में पुरानी खस्ताहाल पुलिया आदि का नए सिरे से निर्माण शामिल है। गांव रावलहेड़ी के निकट रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी कराया जाएगा। नजीबाबाद-नगीना वाया बुंदकी मार्ग का चौड़ीकरण होने से नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग का यातायात शिफ्ट होगा और लोगों को आने-जाने में समय की बचत भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें