फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना में आज 15.84 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

Thu, 18 Apr 2019 12:07 AM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। दूसरे चरण के चुनाव में आज नगीना लोकसभा सीट पर मतदान होगा। नगीना लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं में वोट डाले जाएंगे। मतदान में 15 लाख से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 2009 के लोकसभा चुनाव में नगीना लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तब भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह ने सीट पर जीत का परचम लहराया था। सपा के यशवीर सिंह दूसरे और बसपा के गिरीशचंद तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन


इस बार चुनाव में सात प्रत्याशी हैं। भाजपा से यशवंत सिंह, बसपा से गिरीशचंद और कांग्रेस से ओमवती आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह अब भाजपा में हैं। प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिरादरी के क्षत्रप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगीना लोकसभा सीट पर 15,84,111 मतदाता हैं। इनमें से 841912 पुरुष और 742139 महिला मतदाता हैं। नगीना लोकसभा सीट पर नगीना, नूरपुर, नहटौर, धामपुर और नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक रखी है।

नगीना लोकसभा क्षेत्र
विधानसभा        पुरूष        महिला        कुल वोटर
विज्ञापन

नजीबाबाद        179776    160609    340403
नगीना            180197    159743    339954
धामपुर        156510    136476    292998
नहटौर            157093    138398    295495
नूरपुर            168336    146913    315261
कुल            841912    742193    1584111

प्रत्याशी        पार्टी                चुनाव चिन्ह
डा.यशवंत सिंह    भाजपा            कमल
गिरीश चंद        बसपा                हाथी
ओमवती देवी        कांग्रेस                हाथ का पंजा
विज्ञापन

कामेश कुमार        पीपीओआई डेमोक्रेटिक    कैरम बोर्ड
तेज सिंह        अंबेडकर समाज पार्टी    टॉर्च/बैट्री
चरन सिंह        निर्दलीय            बल्ला
अमीचंद वाल्मीकि    राष्ट्रीय समानता पार्टी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें