फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना चौक का नाम बदलकर तिरंगा चौक रखने की मांग

विज्ञापन
धामपुर में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौपते नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नगीना चौक का नाम बदलकर तिरंगा चौक रखने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। नागरिकों ने धामपुर में स्थित नगीना चौराहे के नाम को तिरंगा चौक रखने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि धामपुर का नगीना चौक अति महत्वपूर्ण चौराहा है। लेकिन धामपुर में होने के बावजूद भी नगीना के नाम से जाना जाता है। इसलिए इस नगीना चौक के नाम को बदलकर तिरंगा चौक रखा जाए। क्योंकि नगीना चौराहे पर पालिका द्वारा ज्योतिबा फुले पार्क में साढ़े सात लाख रुपये की लागत से 110 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जा रहा है। इसलिए यह चौराहा नगर का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। ज्ञापन देने वालों में यशपाल तुली, नरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर शंकर लाल शर्मा, पुनीत नंदन, डॉक्टर एनपी सिंह, अनिल शर्मा इंजीनियर, कपिल तुली, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, प्रमोद मिश्रा, दीपक कुमार, डा. अंकुर वर्मा, अमिताभ कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान वैश्य समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं समाजसेवी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने धामपुर के शिवाजी पार्क में प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की निधि से संपादकाचार्य पंडित रुद्र दत्त शर्मा की स्मृति में पुस्तकालय के करीब बीस लाख रुपये की लागत से हो रहे जीर्णोद्धार के मामले में तैयार भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें