फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मतों का प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना और नजीबाबाद ने बढ़ा दिया सपा का वोट प्रतिशत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में वोट प्रतिशत की बात करें तो सपा इस मामले में भाजपा से आगे निकल गई। हालांकि जिले में दोनों ही पार्टियों की चार-चार सीटें आई हैं, लेकिन वोट प्रतिशत सपा का बढ़ा है। सपा को जिलेभर में जहां 40.41 प्रतिशत वोट मिले हैं, वहीं भाजपा को 38.16 प्रतिशत वोट ही मिले। वहीं बसपा कहीं ज्यादा नीचे 16.21 प्रतिशत वोट ही जिलेभर में हासिल कर सकी। इस वोट प्रतिशत बढ़ने का बड़ा कारण नगीना और नजीबाबाद में बड़े अंतर से सपा की जीत होना है। वहीं भाजपा केवल बढ़ापुर में ही जीत का बड़ा अंतर कायम कर सकी। बिजनौर, नहटौर और धामपुर में हार-जीत दो हजार से कम ही वोटों पर हो गई। इसलिए भाजपा का वोट प्रतिशत नगीना, नजीबाबाद में काफी घट गया। इसका असर जिले के आंकड़े पर भी साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिलेभर में इस बार सपा-गठबंधन ने जनता के बीच काफी अच्छी पैठ बनाई, वहीं भाजपा को वोट प्रतिशत मेें सपा से पीछे रहना पड़ा। इसका सबसे बड़ा कारण नजीबाबाद और नगीना में सपा का मजबूत होना है। पिछले चुनाव की बात करें तो नजीबाबाद में भाजपा करीब दो हजार वोटों से ही पिछड़ी थी, लेकिन इस बार भाजपा को यहां 23770 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। यही हाल नगीना में भी रहा। यहां पर सपा ने इस बार सबसे बड़े जीते के अंतर 26451 वोटों से चुनाव जीत लिया। नूरपुर में भी इस बार सपा 6065 वोटों से विजयी रही। भाजपा ने केवल बढ़ापुर में 14345 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीता है। बाकि बिजनौर 1445, नहटौर 258 और धामपुर में 203 वोटों से ही चुनाव जीत सकी। ऐसे में सपा ने जिले की तीन सीटों पर बड़े अंतर से चुनाव जीतकर वोट प्रतिशत बढ़ा लिया।
विज्ञापन

बिजनौर में विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मतों का प्रतिशत
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
अशोक कुुमार राणा भाजपा (विजयी) 81791 39.89
नईमुल हसन सपा 81588 39.79
मूलचंद चौहान बसपा 38993 19.01
कुल वोट 301955
डाले गए वोट 205067
-----------
बिजनौर विधासभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
सुची चौधरी भाजपा (विजयी) 97165 38.54
नीरज चौधरी रालोद 95720 37.96
रुचि वीरा बसपा 52035 20.64
कुल वोट 389752
डाले गए वोट 252142
------------
नहटौर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
ओम कुमार भाजपा (विजयी) 77935 38.98
मुंशी रामपाल रालोद 77677 38.86
प्रिया सिंह बसपा 38020 19.02
कुल वोट 303220
डाले गए वोट 199914
-----------
नूरपुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
रामअवतार सिंह सपा (विजयी) 92574 43.27
चंद्रप्रकाश सिंह भाजपा 86509 40.43
जियाउद्दीन बसपा 31300 14.63
कुल वोट 324486
डाले गए वोट 213969
-----------
नजीबाबाद विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
तसलीम अहमद सपा(विजयी) 102675 44.14
राजा भारतेंद्र सिंह भाजपा 78905 33.92
शहनवाज आलम बसपा 44727 19.23
कुल वोट 346250
डाले गए वोट 232615
------------
बढ़ापुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
कुवंर सुशांत सिंह भाजपा(विजयी) 100100 41.58
कपिल कुमार सपा 85755 35.62
मोहम्मद गाजी बसपा 46638 19.37
कुल वोट 358392
डाले गए वोट 240760
-------------
नगीना विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
मनोज पारस सपा(विजयी) 97155 43.51
डॉ. यशवंत सिंह भाजपा 70704 31.67
ब्रजपाल बसपा 40164 17.99
कुल वोट 346577
डाले गए वोट 223282
----------------
चांदपुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
प्रत्याशी पार्टी मिले मत वोट प्रतिशत
स्वामी ओमवेश सपा(विजयी) 90522 40.34
कमलेश सैनी भाजपा 90288 40.24
शकील अहमद बसपा 37359 16.65
कुल वोट 324909
डाले गए वोट 224374
---
(चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिए गए आंकड़े)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें