फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor news: सुलझने लगी महिला की हत्या की गुत्थी, मासूम की बरामदगी के प्रयास, मायके से जुड़ रहे हत्या के तार

Fri, 25 Sep 2026 10:05 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर के रामगंगा पोषक नहर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त होने के साथ ही अब हत्या की गुत्थी भी सुलझने लगी है। पुलिस के अनुसार हत्या के तार मायके पक्ष से जुड़ रहे हैं, जिसमें कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की सुबह नूरपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त हो चुकी है। महिला के शव पास ही तीन साल की बेटी रोती हुई मिली थी। जोकि अस्पताल में भर्ती है। महिला की गलाघोंट कर हत्या की गई थी, हत्या के तार मायके पक्ष से जुड़ रहे हैं। उधर महिला का डेढ़ साल का बेटा गायब है, जिसकी बरामदगी के प्रयास में पुलिस लगी है। मृतका की शिनाख्त उषा (25) पत्नी अनिल निवासी नवलपुर बैराज के रुप में हुई। 

विज्ञापन

गला घोंटकर की थी हत्या
महिला के शव के पास उसकी तीन वर्षीय बेटी रोती मिली थी, जिसका नाम वाणी है। वाणी का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहचान होने के बाद पुलिस अब महिला की हत्या से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की हत्या कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा उसकी लाश लाकर खेत में किसने फेंकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उषा की मौत का गला घोंटने से होना आया है। 
 

पुलिस के आगे थी चुनौती
36 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के सामने महिला की पहचान और हत्या की वजह का पता लगाने की चुनौती थी। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि शव की पहचान उषा निवासी नवलपुर गंगा बैराज, बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का पति काफी समय से चांदपुर-स्याऊ क्षेत्र के एक होटल में मजदूरी करता है और परिवार के साथ वहीं किराये के मकान में रहता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का मायका चांदपुर क्षेत्र का है जबकि ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र की। पुलिस ने तीन से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राथमिक तौर पर महिला के रिश्ते के भाई पर हत्या का शक गहराया हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का डेढ़ साल बेटा अभी गायब है, जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
महिला की पहचान होने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस महिला के चांदपुर-स्याऊ में रहने, घर से निकलने और गोहावर क्षेत्र तक पहुंचने से संबंधित परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि महिला की हत्या से जुड़ी गुत्थियों को सुलझाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें