फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरों की बदहाली देख डीएम बरसे

Sun, 10 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में रैन बसेरों की बदतर हालत देखकर डीएम वीके आनंद भड़क गए। मानवीय संवेदनाओं को कुरेदते हुए डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा यदि ठंड से कोई मौत होती है तो संबंधित अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास बने रैन बसेरे में मिले बीमार वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करने की हिदायत सीएमएस को दी। उन्होंने टेंट से हटाकर रैन बसेरे पक्के भवन में बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम वीके आनंद ने शनिवार को बिजनौर शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। डीएम सबसे पहले रोडवेज बस अड्डे के पास बने रैन बसेरे पर  पहुंचे। रैन बसेरा के नाम पर महज कपड़ा लटका देखकर डीएम भड़क गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को लताड़ पिलाकर कहा आप लोगों की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं। रैन बसेरे ठंड से बचने के लिए होते हैं। रैन बसेरों में पीने के पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। टाउन हाल और शक्ति चौक के रैन बसैरों को भी देखा। वहां भी बदतर हालत मिली। इसके बाद डीएम रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे पर पहुंचे। इसमें बीमार वृद्ध मिला।
डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराए। इसके बाद अस्पताल के पास बने दोनो रैन बसैरों को भी देखा। सभी जगह हालत बद से बदतर मिली। अधिशासी अधिकारी से कहा यदि ठंड से कोई मौत हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। सभी रैन बसैरों में 24 घंटे में  मानक के अनुरूप व्यवस्था करें।  उन्होंने टेंट के पर्दों से बनाए रेन बसेरों को तत्काल हटाए और उनके स्थान पर आसपास किराए या सरकारी भवनों में पर्याप्त मात्रा लिहाफ-गद्दे, रोशनी, पीने का पानी, शौचालय और अलाव का समुचित प्रबंध कर रेन बसेरों की स्थापना कर उन्हें शाम तक सूचित करें।  
विज्ञापन

जिले के एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश

बिजनौर। डीएम वीके आनंद ने बताया जिले के सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र के रैन बसेरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम हर माह रैन बसेरों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने एसडीएम से शनिवार की रात तक निरीक्षण की रिपोर्ट मांगी। यदि कही कोई कमी मिली तो संबंधित ईओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
qरैन बसेरा प्रभारी का वेतन रोका, ईओ को वार्निंग ः बिजनौर। मानक के अनुरूप बिजनौर शहर के रैन बसेरे नहीं मिलने पर डीएम वीके आनंद ने रैन बसेरा के प्रभारी पालिका कर्मी कृपाल सिंह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। डीएम के अनुसार वेतन तब तक रुका रहेगा, जब तक सभी रैन बसेरों मानक के अनुरूप नहीं हो जाते हैं। डीएम ने पालिका के ईओ को भी चेतावनी पत्र जारी किया।

बड़ा घोटाला हो सकता है
रैन बसेरों के रख रखाव और अलाव जलाने के लिए  पालिका की बैठक में पैसा आवंटित करने का निर्णय लिया जाता है। सूचना के अनुसार यदि पूरे मामले की गहराई से जांच हो तो करोड़ों की हेराफेरी सामने आ सकती है।
विज्ञापन

 
डीएम भगवान बनकर आए
  रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले लोगों ने कहा वृद्ध रैन बसेरे में कई दिन से रह रहा था। डीएम उसके लिए साक्षात भगवान बनकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें