जलालाबाद क्षेत्र में गेहूं की फसल में भरा पानी।
- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद (बिजनौर)। दो दिन की बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही खेतों में पानी भरने से आलू की फसल में रोग लगने की चिंता बढ़ गई है।
सर्द हवाओं और हल्की बारिश होने से रविवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। पिछले दो दिन की बारिश ने जहां मौसम का मिजाज बदला दिया है, वहीं ठिठुरन भी बढ़ा दी है। लगातार बारिश होने से नजीबाबाद, नांगलसोती, मंडावली के किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई है। किसान मुख्तार राइन, सुधीर कुमार, फुरकान, लियाकत अली, यूसुफ, अरुण कुमार, महबूब, सीता राम राजपूत का कहना है कि बारिश से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बारिश से किसानों की सरसों की फसल को अधिक नुकसान होगा। अगर आगे भी इसी प्रकार बारिश हुई तो खेत में खड़ी सरसों की फसल के साथ आलू की फसल को भी बहुत नुकसान होगा। खेत में पानी भर जाने से आलू की पैदावार पर खासा असर पड़ता है। पानी भर जाने से आलू के सड़ जाने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि सरसों पर फूल लगने शुरू हो गए थे, जो दाने पड़ने के पहले ही बारिश के कारण नष्ट हो जाएंगे।
जलालाबाद क्षेत्र में बारिश से जलमग्न हुई सरसों की फसल।- फोटो : NAZIBABAD