फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: 'तुझे तो तलाक दे दिया, तू यहां कैसे', कहकर छह बच्चों की मां को मारे चाकू, फिर खुद खा लिया जहर

Tue, 29 Jul 2025 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: गांव अलीपुरा में नजाकत ने अपनी पत्नी सायबा की हत्या कर दी। सायबा को शराब के नशे में उसने पांच दिन पहले तलाक दे दिया था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 
विज्ञापन
सायबा की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव अलीपुरा में सोमवार रात नजाकत ने घर में सो रही पत्नी सायबा (32) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कीटनाशक निगल लिया। उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पांच दिन पहले ही पत्नी को तीन तलाक भी बोल दिया था।
विज्ञापन

 

सोमवार रात करीब 11 बजे नजाकत अपने घर लौटा। उसने चारपाई पर सो रही पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नजाकत ने सायबा से दूसरी शादी की थी। सायबा घरों में झाडू पोंछा कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। कभी कभार उसे काम से लौटने में देर हो जाती तो नजाकत उसके चरित्र पर शक करने लगा। पांच दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े में नजाकत ने सायबा को तीन तलाक बोला और घर से चला गया था। सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहना है कि सायबा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। पड़ोसियों ने बताया कि नजाकत नशे का आदी था और अकसर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें