आरोपियों ने आशू के कनपटी से सटाकर गोली मार दी, जिससे आशु की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी हैप्पी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हत्या करने की कोई वजह तो साफ नहीं हो पाई है, लेकिन दो गुटों की रंजिश से जोड़कर इसे देखा जा रहा है।
बताया गया कि मृतक आशु दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग कर रहा था। फिलहाल वह घर पर आया हुआ था। आशु के पिता मूल रूप से नहटौर के एक गांव के रहने वाले हैं। आशु के चाचा अपने गांव के प्रधान भी हैं। आशु के पिता पिछले काफी समय से बिजनौर में ही मकान बना कर रह रहे थे। आशु अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, जिसकी हत्या होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इस गोलीबारी और हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया इसके साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वारदात को अंजाम देकर चार आरोपी आईटीआई में घुसकर दीवार फांदकर हुए फरार हो गए। जोकि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। हमलावरों ने गोली मारने से पहले लाठी डंडों से भी मारपीट की थी। साथ ही धारदार हथियारों से भी हमला किया।
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।