नगीना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम चमरावाला निवासी धनपाल सिंह ने बीती 10 अगस्त अपने पुत्र भूपेंद्र (23) के गायब होने के संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी के बाद युवक की तलाश में एक टीम गठित कर दी गई थी। जांच में पुलिस को चार युवकों पर संदेह हुआ तो उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई।
पुलिस का कहना है कि गांव के ही शेखर, अरविंद व बृजेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया तो तीनों ने भूपेंद्र की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा देने की बात कबूल कर ली। उनका कहना है कि पैसों के विवाद में गर्दन पर छुरी से भूपेंद्र की हत्या की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि एक अन्य आरोपी नौबहार फरार हैं, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।