फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बिजनौर में दिन निकलते ही वारदात, पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या

Mon, 19 Dec 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधियों को न पुलिस का खौफ है न ही कानून का डर है। यहां कोतवाली देहात क्षेत्र में पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बिजनौर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को दिन निकलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां कोतवाली देहात के ग्राम विश्नोईवाला के पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के मृतक का शव ग्राम रहमापुर के जंगलों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम विश्नोईवाला निवासी नरेंद्र सिंह (55 वर्ष) रविवार की रात्रि खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। नरेंद्र सिंह का ट्यूबवेल गांव के निकट ही है। ग्राम महेश्वरी जट में नरेंद्र सिंह का धर्म कांटा भी है। आमतौर पर नरेंद्र सिंह ट्यूबेल चलाकर धर्म कांटे पर सो जाते थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, रात भी रही सर्द, बदमाशों ने शोरूम में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन


रविवार की रात्रि वह अपने खेत में पानी देने गए थे। सोमवार सुबह उनका शव ग्राम रहमापुर के जंगलों में पड़ा होने की खबर मिली। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। नरेंद्र कुमार का पुत्र सोनू सिंह ग्राम विश्नोई वाले का पूर्व प्रधान रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें