फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी सुविधाओं के लिए अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तांतरण के बाद पालिका कराएगी विकास
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार हो गया है। लेकिन अभी नए शहरवासी बने लोगों को पालिका की सुविधा लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जिला पंचायत राज विभाग व जिला पंचायत द्वारा भी कागजों में उनका क्षेत्र नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाएगा। उसमें बताया जाएगा कि सरकार की कितनी संपत्ति, सड़क आदि पालिका की सुपुर्दगी में दी जा रही है।
नगर पालिका के सीमा विस्तार को शासन ने 27 नवंबर को हरी झंडी दी थी। इस पर आई आपत्तियों को शासन ने निस्तारित करके बुधवार रात 13 गांवों को पालिका में शामिल कर दिया है। रिंग रोड का पूरा एरिया नगर पालिका में शामिल कर दिया गया है। पहले नगर पालिका की आबादी 93 हजार से अधिक थी। अब पालिका में एक लाख 35 हजार की आबादी और बढ़ जाएगी। पालिका की जितनी थी उससे डेढ़ गुना अधिक आबादी अब पालिका क्षेत्र में शामिल हो जाएगी। पालिका की आबादी बढ़ने के साथ यहां के नागरिकों को सुविधा दी जाएंगी लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जिन गांवों को पालिका में शामिल किया गया है उनका हस्तांतरण पालिका को पूरी तरह होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग व जिला पंचायत पालिका को हस्तांतरण में बताएगी कि विस्तार में कितनी सरकारी जमीन है। कितनी सड़कें, ट्यूबवेल व अन्य संपत्ति है। इस रिपोर्ट के बाद पालिका सड़कों की हालत आदि देखेगी। इसके बाद विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। अभी कुछ दिनों के लिए पुरानी व्यवस्था ही चलती रहेगी।
लग सकते हैं 25 नए हैंडपंप
पालिका द्वारा 25 नलकूपों व आठ ओवरहैड टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है। जो एरिया पालिका में शामिल हुआ है उसमें कुछ जगह पालिका, कहीं आवास विकास तो कहीं जल निगम द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन यह सुविधा कम थी। यहां पर पानी की आपूर्ति के लिए 25 नए नलकूप बनाए जा सकते हैं।
सड़कों की सेहत की होगी जांच
पालिका द्वारा सड़कों का भी तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। देखा जाएगा सड़कों की हालत कैसी है। इसके बाद सड़कों की मरम्मत या निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और वाहन भी खरीदे जाएंगे।
सरकारी जमीनों का होगा सदुपयोग
पालिका द्वारा किसी ट्यूबवेल या अन्य निर्माण के लिए सरकारी जमीन का इस्तेमाल होगा। गांवों में ग्राम समाज की काफी जमीन थी। यह जमीन अब पालिका की होगी। पालिका इनका उपयोग करने के लिए स्वतंत्र होगी।
अभी सभासद के चुनाव मुश्किल
जो गांव पालिका में शामिल हुए हैं उस क्षेत्र में ग्राम पंचायत के चुनाव नहीं होंगे। हालांकि यहां अभी एकदम से सभासद के चुनाव भी नहीं होंगे। सभासद के चुनाव से पहले वार्ड का परिसीमन भी निर्धारित होता है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के समय वार्डों का गठन हो सकता है।
विज्ञापन

लगेगा कुछ समय
नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार अभी पुरानी व्यवस्था ही चलेंगी। कुछ और कागजी कार्रवाई होने के बाद पालिका गांवों में नगर पालिका सुविधाएं देना शुरू करेगी। कुछ क्षेत्रों में पहले से ही पालिका पेयजल आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें