फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमंजिला होटलों से टैक्स वसूलेगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुमंजिला होटलों से टैक्स वसूलेगी पालिका
विज्ञापन

धामपुर। जो होटल स्वामी कई मंजिला भवन बना कर कारोबार कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक पालिका को जल और गृह कर नहीं दिया है, ऐसे लोगाें की जांच कराई जाएगी। पालिका की ओर से उन्हें 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।
पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि नगर में 80 से अधिक होटल संचालित हैं। इन होटल स्वामियों ने कई मंजिला भवन बना लिए हैं, लेकिन नगरपालिका को जल एवं गृह कर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे सभी होटल स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पालिका की ओर से इन लोगों को 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित समय में स्व: कर निर्धारण अभियान के तहत फार्म भरकर टैक्स जमा कर दें। इसके बाद भवनों की जांच कर टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट बैंक कॉलोनी और बंदूकचियान सहित नगर की कई अन्य कॉलोनियों में लोगों की ओर से आलीशान कोठियां तो बना कर खड़ी कर ली गई हैं, लेकिन उनके द्वारा अभी तक नगर पालिका को टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें