नगीना में ईओ इंद्रपाल सिंह सहित नगर पालिका कर्मचारियों को सम्मानित करते सभासद।
- फोटो : BIJNOR
पालिका कर्मियों को सम्मानित किया
नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना के सभासदों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित पालिका के सफाई योद्धाओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
नगरपालिका के मोहल्ला लाल सराय स्थित वाटर वर्क्स में पालिका के सभासद गोपाल शर्मा, महफूज अहमद, मोहम्मद राकिम व नफीस अहमद ने कोरोना की लड़ाई में लगे कोरोना योद्धाओं को फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, पालिका द्वारा गरीबों को बांटे जाने वाले खाने के लिए स्थापित सामुदायिक किचन का नेतृत्व कर रहे लेखाकार मदन पाल सिंह, सैनिटाइज व्यवस्था को देख रहे रोहित कुमार, सफाई नायक सुरेश कुमार, सफाई योद्धा महेंद्र, सुदेश कुमार, धीरज कुमार, नीटू, नरेश, कालू, मनीष शामिल रहे।