ईओ ने रखा 48 घंटे तक मौन व्रत
धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने देश को कोरोना महामारी से बचाने, देशवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर 48 घंटे का मौन व्रत रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। ईओ ने बताया कि उन्होंने भगवान से कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने और कोरोना को हराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से उन्होंने मौन व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने सरकारी दायित्वों को भी पूर्ण रूप से निर्वहन किया। वह इस दौरान किसी से नहीं बोले। इशारे से ही सब कुछ कार्य किया। शनिवार सुबह आठ बजे व्रत पूर्ण होने के बाद ईओ ने देशवासियों से इस महामारी से निपटने को मौन व्रत रख भगवान से प्रार्थना करने और स्वस्थ रहने को योग आदि का अभ्यास करने को प्रेरित किया।