फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों को नहीं मिला मई का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मचारियों को नहीं मिला मई का वेतन
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन की वजह से अब नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन पर भी असर पड़ने लगा है।
नगर पालिका बिजनौर की आबादी करीब एक लाख की है। यहां 63 बड़े कर्मचारी, ठेके पर नियुक्त 190 सफाई कर्मचारी, 65 सरकारी सफाई कर्मचारी व 90 ट्यूबवेल ऑपरेटर पर कार्यरत हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों को हर महीने करीब एक करोड़ रुपये का वेतन दिया जाता है। यह वेतन शासन से आता है। नगर पालिका अपनी टैक्स से होने वाली आमदनी को विकास कार्यों में खर्च करती है। कोरोना लगने के बाद भी नगर पालिका के कर्मचारियों ने काम किया। पेयजल, सफाई का काम दिन रात कराया गया। लेकिन अप्रैल माह का वेतन पूरा नहीं मिला। उन्होंने सोचा कि मई के वेतन के साथ यह वेतन मिल जाएगा। लेकिन मई का वेतन अब तक नहीं मिला है। पालिकाध्यक्ष रुखसाना परवीन का कहना है कि अभी तक मई का वेतन नहीं मिला है। अप्रैल का वेतन भी रुका है। कर्मचारियों ने बताया है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कहा इस बारे में शासन के अफसरों से बात की जा रही है, जल्द ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें