घरों से ही योग कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने अपने घरों से ही योग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस बार कोरोना महामारी के कारण लोगों ने ऑनलाइन योग क्लास ज्वाइन की और योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश दिया। जिन कार्यालयों अथवा अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम हुआ उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
रविवार को जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह के निर्देश पर जनपद मुख्यालय पर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और फतेहपुर आंकू में संयुक्त रूप से नगर चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक, फतेहपुर आंकू के योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए योग दिवस मनाया गया। योग एवं वेलनेस सेंटर फतेहपुर आंकू एवं योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन के माध्यम से सोशल डिस्टेंस के साथ योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक तिलकराम, सद्भावना, योग सहायक हिमानी, अर्जुन कुमार आदि ने लोगों को योगाभ्यास कराया गया। मोहल्ला शक्ति नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर भी योग कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साधक एकत्रित हुए। इस दौरान वहां पर अधिक भीड़ नहीं रही। व्यवस्थापक अशोक कुमार शर्मा, बिजेंद्र सिंह, सोरन सिंह परिहार, हुकुम सिंह शास्त्री, रघुवीर सिंह सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से एनसीसी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑनलाइन योगासन कराया गया। कोरोना वायरस के संकट के बीच रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म व घर पर ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राणा ने बताया कि यह पहली बार है कि जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक हिमानी त्यागी, वैद्य अजय गर्ग, देवेंद्र सिंह आदि ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर एनसीसी के कोर कमांडर बलकार सिंह, कामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। आर्य समाज मंदिर स्थित पतंजलि योग पीठ कार्यालय पर योगासन कराए। पतंजलि एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भारत सिंह पाल, जिला प्रभारी तिलका देवी, जितेंद्र महर्षि, योग प्रचारक बेगराम सिंह आर्य ने योगासन कराकर योग भगाए रोग वाली नीति पर चलने के लिए प्रेरित किया। योग प्रचारक लवी कुमार, योग प्रचारिका शिवानी ने योग कराकर अपने निरोग रहने के टिप्स दिए। इस दौरान प्राणायाम, उत्तान मंडूकासन, कपाल भांति, वाह्य प्राणायाम, भ्रामरी आदि कराए। मेघा शर्मा, हरिओम वर्मा, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में धर्मनगरी बंगाली कालोनी मे योगा करते हुये युवक।- फोटो : BIJNOR